international jujutsu athlete Rohini Kalam death- मध्य प्रदेश के देवास शहर का अर्जुन नगर, राधागंज रविवार को एक दुखद घटना का साक्षी बना, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन करने वाली जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) खिलाड़ी रोहिणी कलम (35) का शव घर की पहली मंजिल पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इस खबर ने न सिर्फ खेल जगत को हिला दिया, बल्कि शहर में भी शोक की लहर दौड़ गई।
http://भारत में खाराप हवा के चलते साल में 20 लाख लोगों की मौत, अकाल मौत का 2 बड़ा कारण.
पुलिस जांच और प्रारंभिक जानकारी
बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के अज्ञात कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में रोहिणी की छोटी बहन रोशनी ने स्कूल संबंधी परेशानियों का भी जिक्र किया है। रोहिणी आष्टा के एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच थीं और परिवार के अनुसार, स्कूल की ओर से पिछली कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं।
http://भ्रष्ट पुलिस वालों पर इंदौर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्सन, सभी का किया डिमोशन
खेल में रोहिणी की उपलब्धियां
रोहिणी कलम सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं थीं, बल्कि उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया था। 19वें एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के साथ-साथ वे बर्मिंघम में आयोजित विश्व खेलों के लिए चुनी जाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी थीं। रोहिणी ने कई अंतरराष्ट्रीय पदक भारत को दिलाए। उन्होंने 2007 में अपने खेल करियर की शुरुआत की और 2015 से जुजुत्सु को पेशेवर तौर पर अपनाया।



