Lalu Yadav Mahakumbh controversy 2025- बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने महाकुंभ को ‘फालतू’ कहा था, जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया। महाकुंभ को लेकर लालू यादव द्वारा दिया गया यह विवादित बयान भाजपा समेत अन्य विपक्षी दलों के निशाने पर आ चुका है। भाजपा ने इसे सनातन धर्म और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का अपमान बताया है। लालू के इस बयान ने चुनावी माहौल को और भड़काने का काम किया है, खासकर ऐसे वक्त जब बिहार के लोगों की निगाहें विधानसभा चुनाव पर टकी हैं। इस बयान को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच तीखी नोक-झोक जारी है।
http://आज रचेगा इतिहास इसरो के CMS-03 संचार सैटेलाइट, जबूत होगी राष्ट्रीय संचार क्षमता
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का चुनावी पारा चढ़ा
बिहार में विधानसभा चुनाव के तहत 6 एवं 11 नवंबर को मतदान होंगे, जबकि 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में सत्ता की संवेदनशील लड़ाई चल रही है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली NDA और विपक्षी महागठबंधन, जिसमें राजद प्रमुख तेजस्वी यादव की भूमिका अहम है, आमने-सामने हैं। चुनाव के मुद्दे रोजगार, शिक्षा, महंगाई, कानून व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े हैं। जातीय समीकरण और नए सामाजिक गठजोड़ भी चुनाव की दिशा तय कर रहे हैं। राजद ने महागठबंधन का घोषणा पत्र जारी कर बिहार को नई दिशा देने का संकल्प जताया है।
http://जनसंख्या निति जल्द लाने की जरुरत, तभी दूर होगा असंतुलन, RSS सरकार से मांग.
हैलोवीन मनाने पर लालू यादव पर विवाद
महाकुंभ को लेकर विवादित बयान के जल्द बाद, लालू यादव ने एक विदेशी त्योहार हैलोवीन भी मनाया, जो बहुचर्चित रहा। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके हेलोवीन मनाने वाले वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं जिनमें लालू यादव अपने पोते-पोतियों के साथ बच्चों को हैलोवीन के पारंपरिक डरावने गेटअप में देख रहे थे। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए सभी को हैप्पी हैलोवीन की बधाई दी। भाजपा ने इस पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है और इसे देश की संस्कृति और आस्था के खिलाफ बताया है। भाजपा किसान मोर्चा ने इसे आस्था पर चोट मानते हुए बिहार की जनता से चेतावनी दी है कि ऐसे नेता को वोट नहीं देना चाहिए।



