National News

monsoon 2024 arrival date in india-भीषण गर्मी के कम होंगे तेवर केरल में आज से होगा मानसून का आगाज ईन राज्यों में  जमकर होगी बारिश 

Click Now

नई दिल्ली -हिंदुस्तान की तमाम राज्य भीषण गर्मी के प्रकोप से जल रहे हैं दिल्ली जैसे राज्यों में तो आसमान से आग बरस रही है और भट्टी के जैसे तपन महसूस हो रही है भारतीय मौसम विभाग के द्वारा यह जानकारी मिली है कि बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा ,चंडीगढ़, राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के अधिकांश राज्य हिस्सों में झुलसाने वाली और भीषण भयंकर गर्मी की स्थिति बनी रही इन राज्यों में लू की यह स्थिति  1 जून तक जारी रहेगा ऐसी भविष्यवाणी की गई है इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे कमी आयेगी वहीं मौसम विभाग के अनुसार बिहार,झारखंड ,ओडिशा ,विदर्भ, छत्तीसगढ़ ,जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश को भी शुक्रवार तक लू की गंभीर स्थिति बनी रहेगी वहीं उत्तर भारत के कई हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान 46 से 50 डिग्री के बीच पाया गया|

भीषण गर्मी से मिलेगी राहत उत्तर भारत समेत 14 राज्यों में झूमकर होगी बारिश जानिये अपडेट 

मानसून आज देगा केरल में आगाज

दक्षिण पश्चिम मानसून पूर्वानुमान(Southwest Monsoon Forecast) से 1 दिन पहले गुरुवार को केरल तट और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे सकता है ऐसा अनुमान मौसम विभाग की ओर से लगाया गया है बताते चले कि अगले 24 घंटों के भीतर केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल बनी रहेंगी वहीं मौसम कार्यालय ने 15 मई को केरल में मानसून के  दस्तक का भी अनुमान लगाया था|

जल्द ही मिलेंगी भीषण गर्मी से राहत होने वाला है मानसून का आगाज IMD ने बताया कब से होगी बारिश

शिमला में भी भयंकर गर्मी

भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शिमला की तरफ भागते हैं लेकिन इस बार शिमला में भी गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है यहाँ आने वाले पर्यटकों को भी गर्मी और लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है बताते चलें की शिमला का तापमान अधिकतम 32.7 डिग्री पर पहुँच गया है वहीं 2014 के बाद पहली  बार तापमान 31 डिग्री पार पहुंचा है यहाँ पर विश्वविख्यात मॉल  रोड पर रिज मैदान पर्यटकों से भरे नजर आते  थे लेकिन यहाँ परअब दूर-दूर तक पर्यटक दिखाई नहीं देते शाम के समय जब गर्मी कम होती है तभी यहाँ पर लोग  आवाजाही करते हैं|

डॉ. चिरंजीवी प्रताप सिंह चौहान

कंटेंट राइटिंग में 6 साल का अनुभव है अर्थशास्त्र, तकनीकी, ऑटोमोबाइल, इंश्योरेंस पॉलिसी के विषय में व्यापक स्तर पर पकड़ रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Index