Code of conduct abolished in India-भारत में आचार संहिता समाप्त निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश पावर में आई सरकार|

नई दिल्ली-शुद्धता पूर्वक चुनाव कराने के लिए लागू की गई आदर्श आचरण संहिता(Model Code of Conduct)को भारत के चुनाव आयोग के द्वारा आज से समाप्त कर दिया गया है भारत के चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने लोकसभा 2024 के चुनाव परिणाम भी महामहिम राष्ट्रपति को सौंप दिए हैं और इसी के साथ संपूर्ण भारत वर्ष में लागू की गई आदर्श आचारण संहिता के समाप्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं|

hindi breaking news

कंगना रनौत को महिला CISF जवान ने एयरपोर्ट पर  मारा जोरदार तमाचा|

राज्यों से हटे प्रतिबंध

आदर्श आचरण संहिता लागू होने के कारण राज्यों तथा केंद्र सरकार पर जो प्रतिबंध लगाए गए थे वह पूरी तरह से समाप्त हो गए हैं गौरतलब है कि लोकसभा आम चुनाव तथा आंध्र प्रदेश,अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम राज्य में विधानसभा चुनाव तथा कुछ जगहों पर उपचुनाव कराने हेतु आदर्श आचरण संहिता को प्रभावशील किया गया था जैसे की अब हटा दिया गया है इसी के साथ सरकार पर लगे हुए प्रतिबंध भी समाप्त हो गए हैं|

कंगना रनौत की इस बात से नाराज होकर महिला CISF कर्मी ने मारा जोरदार थप्पड़ खुद बताई वजह 

दिखेगी  जनप्रतिनिधियों की ताकत

आदर्श आचरण संहिता समाप्त होने के साथ ही जनप्रतिनिधियों की पावर भी दिखेगी अब राज्यों में  जिलों के मुख्यालय पर होने वाली जन सुनवाई शुरू हो जाएगी तथा विभिन्न प्रकार के जो प्रतिबंध राज्यों के ऊपर लगे थे वह भी समाप्त हो गए राज्यों में अब ट्रांसफर पोस्टिंग का काम भी शुरू हो जाएगा तथा सभी राज्यों की सरकार एवं केंद्र सरकार भी पावर में आ गई है तो अगर आपका भी कोई काम आदर्श आचरण संहिता के कारण रुका हुआ था तो अब वो आराम से हो सकता है|

Exit mobile version