National News

Mp loksabha chunav live result 2024-पहले राउंड में शिवराज सिंह चौहान का विजयरथ आगे विदिशा में भाजपा ने बाँकी पार्टियों को पछाड़ा

Click Now

विदिशा-मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरीष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं और पहले राउंड के मतगणना में वो आगे चल रहे हैं बताते चलें की सागर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सिरोंज विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड से ही भाजपा ने बढ़त बना ली है पहले राउंड में भाजपा आगे चल रही है|

इंडिया गठबंधन को पछाड़ते हुए चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है NDA जानिए लाइव आकडे 

शिवराज की जीत में नहीं है संशय 

मध्य प्रदेश के चुनिंदा और महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों में से एक विदिशा सीट भी है बताते चलें की यहाँ की सीट पर देशभर की नजर टिक्की होती है यहाँ से 18 वर्षों तक मुख्यमंत्री के पद पर काबिज रहे शिवराज सिंह चौहान छठवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं उनकी जीत को लेकर किसी भी तरह का कोई संशय नहीं है लेकिन क्या जीत कितनी बड़ी होगी या जानने के लिए सभी लोग उत्सुक हैं|

भाजपा का गढ़ है विदिशा

विदिशा संसदीय क्षेत्र को भाजपा का विशेष गढ़ माना जाता है बताते चलें कि आजादी की बाद से संपन्न हुए अब तक लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सिर्फ दो बार वर्ष 1980 और 1984 में विदिशा से जीत हासिल की थी शेष सभी चुनावों में जनसंघ भारतीय जनता पार्टी और भाजपा का ही विजयरथ यहाँ आगे रहा है वर्ष 1990 से लेकर अब तक बीते 34 वर्षों से इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ही जीत मुकम्मल करते आ रहे हैं और इस बार भी में कोई शंका नहीं है कि शिवराज सिंह चौहान यहाँ से चुनाव जीतेंगे|

डॉ. चिरंजीवी प्रताप सिंह चौहान

कंटेंट राइटिंग में 6 साल का अनुभव है अर्थशास्त्र, तकनीकी, ऑटोमोबाइल, इंश्योरेंस पॉलिसी के विषय में व्यापक स्तर पर पकड़ रखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Index