Gadkari-केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह में वैश्विक राजनीति की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में जिस तरह की परिस्थितियां बन रही हैं, उससे प्रेम और आपसी सद्भाव तेजी से खत्म हो रहा है। गडकरी ने कहा कि वैश्विक महाशक्तियों की निरंकुशता और तानाशाही के कारण दुनिया में संघर्ष का माहौल बन गया है, जिससे तीसरे विश्व युद्ध की संभावना कभी भी हकीकत बन सकती है।
Gadkari- रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान युद्धों का हवाला
गडकरी ने अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्धों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन युद्धों की वजह से वैश्विक स्तर पर तनाव और असंतुलन बढ़ गया है। इन संघर्षों ने दुनिया भर में असुरक्षा और भय का वातावरण पैदा कर दिया है। मंत्री ने कहा कि जब तक महाशक्तियां अपनी अधिनायकवादी नीतियों को नहीं बदलतीं, तब तक दुनिया में शांति और स्थिरता की उम्मीद करना मुश्किल है।
Madhya Pradesh- मुहर्रम जुलूस के दौरान बवाल, बेकाबू भीड़ ने तोड़े बैरिकेट , पुलिस ने किया लाठीचार्ज?
Oppo K13: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस के साथ मिड-रेंज में लॉन्च!
युद्ध की बदलती तकनीक: मानवता पर खतरा
Gadkari- ने युद्ध की बदलती तकनीक पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब युद्ध केवल सैनिकों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि मिसाइल, ड्रोन और अत्याधुनिक हथियारों के जरिये आम नागरिकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। मिसाइलों के हमले अब सीधे नागरिक बस्तियों तक पहुंच चुके हैं, जिससे मानवता की रक्षा करना और भी कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर समस्या है, जिस पर वैश्विक स्तर पर चर्चा और समाधान की जरूरत है।
भारत की भूमिका: सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश
ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत हमेशा से सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाला देश रहा है। उन्होंने बुद्ध की भूमि भारत को दुनिया के लिए आदर्श बताया और कहा कि आज के समय में भारत को वैश्विक मंच पर शांति और समरसता का संदेश देना चाहिए। मंत्री ने सुझाव दिया कि भारत को अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की गहराई से समीक्षा कर अपनी विदेश नीति को और मजबूत बनाना चाहिए, ताकि विश्व में शांति और स्थिरता स्थापित की जा सके।